12 सूत्रीय मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम SDM शहपुरा को सौपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ जताई नाराजगी
शहपुरा:- जिला डिंडोरी के किसानों के मूलभूत एवं आवश्यक समस्याओं के निराकरण किये जाने के लिए भारतीय किसान संघ डिंडोरी लगातार जिला डिंडोरी में कार्य कर रही है।
इस वर्ष जिला डिंडोरी में कृषि विभाग ने जायद की बीज नही दिया गया जबकी प्रतिवर्ष जायद (गर्मी) के फसल मूंग, उड़द की बीज दिया जाता था, क्या कारण है कि इस वर्ष किसानों को बीज नहीं दिया जा रहा है ?
कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में बीज वितरण किया गया है लेकिन किसानों के खाते में आज तक अनुदान राशि जमा नहीं की है जिससे किसान परेशान है ।
पशु चिकित्सा विभाग में दवाई उपलब्ध नहीं रहती है पशुपालकों को दवाई का पैसा चिकित्सकों को अलग से देना पड़ता है बाजार से क्रय करना पड़ता है । पशु चिकित्सा विभाग द्वारा समय पर इलाज नहीं किया जाता जिससे पशुधन की जान चली जाती है और शासन द्वारा जारी डायल 1962 से पशुपालकों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अमरपुर विकासखंड अंतर्गत भाखा बांध से पानी लीकेज हो रहा है बांध से 4 गांव में सिंचाई हेतु पानी जाना था परन्तु भाखा बांध 10% मात्रा में टूट चुका है तथा नहर क्षतिग्रस्त होने से खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
समनापुर विकासखंड अंतर्गत खुडिया डायवर्सन बांध से 4 गांव पानी पहुंचाने के उद्देश्य से विगत वर्ष शासन से करोड़ों की बजट आई थी किन्तु जवाबदारों के भ्रष्टाचार से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रही है जांच कर कारवाई किया जाए खेतों तक पानी पहुंचा जावे ।
जिला डिंडोरी में किसानों के खेतों की कटाई गहराई हो चुकी है वर्तमान में गर्मी का समय होने के कारण खेत खाली है इस समय जिले के सभी बांधों के जीर्णशीर्ण नहरो की मरम्मत कर कराया जावें।
शहपुरा विकासखंड बिलगड़ा बांध में जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रही है रात दिन हाईवे चलने के कारण धूल उड़ाने से लगे हुए बसाहटों के लोगों को अत्यंत परेशानियों का सामना करना पड़ता है हाईवे के चलने वाले मार्ग में प्रत्येक दिन पानी या डस्ट डालकर उड़ने वाली धूल को रोका जावें।
बिलगड़ा बांध में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित हाईवा वाहन क्रमांक MP 09 DJ 5697 द्वारा 11 केवी लाइन के खंभे को टक्कर मारने से 8 खंभे क्षतिग्रस्त हो जाने से ग्राम ढोंढ़ा व गांधी घाट की विद्युत सप्लाई बंद है जिसे शीघ्र चालू कराई जावे ।
शहपुरा विकासखंड के ग्राम बिजोरी में बिजली वोल्टेज की कमी होने से सिंचाई न हो अपने कारण मूंग उड़द जायत की फसल सूख रही है जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है बिजली वोल्टेज दुरुस्त किया जावें शहपुरा विकासखंड की पीएचई विभाग की लापरवाही से 7 माह से ग्राम ढोंढ़ा बैगा टोला में पेयजल सप्लाई बंद होने से बैगा समुदाय के परिवारों को पेयजल की विकराल संकट है तत्काल पेयजल की समुचित व्यवस्था की जावे।
शहपुरा तहसील की ग्राम पड़रिया कला सहित सभी राजस्व गांव रबी फसल की गिर्दावली सही से न होने से किसानों का गेहूं पंजीयन ना होने से किसान परेशान है ।
इस ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एड.निर्मल कुमार साहू, जिला सह मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव, शहपुरा तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या, तह.मंत्री यतेन्द्र कुमार साहू, सदस्य नन्दकिशोर, कालिका झारिया, संत कुमार झारिया आदि लोग रहे उपस्थित।
दिनांक - 22 अप्रैल 2025
Comments