Posts

Showing posts from November 5, 2023

युवाओं ने पौधारोपण महाअभियान के 76 वाँ रविवार टीम के साथ किया औषधीय पौधा नीम का रोपण

Image
शहपुरा। पौधारोपण जीवन व स्वास्थ्य के लिए बहुमूल्य है। पौधारोपण से जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन बना रहता है,वही दूसरी ओर पौधों की सुंदरता से मानव में शांति,आनंद बना रहता है।  प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधे का रहना जरूरी है। पौधे के महत्व को समझते हुए धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति विगत डेढ़ वर्ष यानि कि 76 वे रविवार से लगातार पौधारोपण कर रही है। सामाजिक समिति जन-जन से अपील कर रही है कि सभी पौधे के महत्व को समझते हुए पौधे जरूर लगाएं और पौधों का संरक्षण करें जिससे हमारे और आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहे। पौधारोपण महाअभियान का 76 वाँ रविवार , विडियो देखने के लिए लिंक को क्लिक करें ।  पौधारोपण के पश्चात विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए 76 वें रविवार पौधारोपण कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करौंदी के समीप किया गया। पौधारोपण करते समय शिक्षक विवेक साहू, अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू और सामाजिक कार्यकर्ता शारदा नामदेव, नन्ना वनवासी मौजूद रहे । दिनांक:- 05/11/2023