पौधारोपण कर नागपंचमी में *जीव-कल्याण* की प्रार्थना किया, DSSMP
MP/डिंडोरी:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (Dss Mp) ने नागपंचमी के शुभ अवसर पर ईश्वर से जीव-कल्याण की प्रार्थना करते हुए जीवों के आश्रय स्थल, जीवों के घर,जीवों के आहार,जीवों को जीवनदान देने वाले पौधों का रोपण किया। आपको बता दें डीएसएस एमपी,सामाजिक दिशा के अनेक पहलुओं पर काम करने वाला शासन से पंजीकृत संगठन है। वर्तमान में समिति पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार काम कर रही है। समिति हर रविवार और शुभ अवसरों पर जगह पौधारोपण कर रही है,उनका संरक्षण कर रही है,इसी संकल्प के तहत समिति द्वारा आज नागपंचमी के शुभ अवसर पर पौधारोपण किया गया और जीवों के कल्याण के लिए परम पिता परमेश्वर से सविनय अहोभाव से प्रार्थना किया गया। पर्यावरण की महत्ता को समझाते हुए समिति लोंगों को जागरूक करने का अभियान भी चला रही हैं। समिति के कार्य को देखकर क्षेत्र के कई संगठनों जैसे कि म.प्र.पटवारी संघ शाखा शहपुरा,देवदूत रक्तदान परिवार, भारतीय किसान संघ डिंडोरी, विधिक सेवा समिति, पतंजलि योग समिति,ज्ञान मंथन लाइब्रेरी समिति,गायत्री परिवार सहित ...