Posts

Showing posts from July 12, 2023

भारतीय किसान संघ के किसानों को कृषि विभाग ने किया श्रीअन्न रागी का वितरण, किसान नेताओं ने किसानों को श्रीअन्न(रागी) के फायदे और सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

Image
शहपुरा:-कृषि विभाग विकासखंड शहपुरा जिला डिण्डोरी के द्वारा किसानों को खरीफ़ फसल के बीज का वितरण किया जा रहा है जिसमें आज ग्राम रयपुरा में भारतीय किसान संघ के जिला प्रतिनिधि के नेतृत्व में श्रीअन्न (रागी) का 40 किसानों को 160 किलोग्राम बीज का वितरण किया गया । इसी प्रकार विकासखंड बजाग के ग्राम पंचायत भुरसी टोला में भारतीय किसान संघ बजाग कोषाध्यक्ष सरपंच सुभाष कर्चाम के उपस्थिति में महिला किसानों को श्रीअन्न का वितरण किया गया । इस बीच भारतीय किसान संघ जिलामंत्री और किसान नेता एडवोकेट निर्मल साहू ने किसानों को श्रीअन्न (रागी) का उपयोग व लाभ के बारे में बताया कि यह पौष्टिक आहार है इसे गेंहू के साथ मिलाकर आटा बनाकर खाया जाए तो व्यक्ति तन्दूरूस्थ व हष्ट-पुष्ट रहेगा साथ ही इसे मार्केट में विक्रय किया जाता है तो इस फसल की दाम अधिक मिलेगा जिससे किसानों को लाभ मिलेगा इसलिए इस फसल को वैज्ञानिक तरीके से उगाया जाए जिससे किसान स्वालंवित भी होगे । आज के इस बीज वितरण कार्यक्रम में कृषि विभाग विकासखंड शहपुरा के एसडीओ गुमान सिंह, भारतीय किसान संघ जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू, त...