टीम डीएसएस के जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल को प्रमाण पत्र देकर किए सम्मानित
डिण्डोरी:- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला डिण्डोरी के द्वारा स्वैच्छिक संगठनों (NGO) की क्षमता वृद्धि के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक व सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी में किया गया जहाँ पर डिण्डोरी में कार्य करने बाले विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं को अनेक विषय में जानकारी दी गई साथ में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने बाले संस्था को सम्मानित किया गया। इस बीच धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस) जो लगातार सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है जिसके कार्य व टीम को देखकर सम्मानित किया गया । इस सम्मान समारोह में टीम डीएसएस के कोषाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू के जैविक क्षेत्र के कार्य को सराहा गया साथ ही प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिनांक:- 18/10/2022