Posts

Showing posts from June 8, 2024

न्यायाधीश सीताशरण यादव सहित पर्यावरण प्रेमियों ने संस्कार पब्लिक स्कूल में किया पौधारोपण

Image
शहपुरा :- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के प्रदेश व्यापी वृहद वृक्षारोपण विशेष अभियान के तहत तहसील विधिक सेवा समिति के द्वारा दिनांक 05.06.2024 से लगातार पौधारोपण अभियान चलाकर न्यायाधीश सीताशरण यादव के नेतृत्व में पौधारोपण किया जा रहा है, यह अभियान दिनांक 15.08.2024 तक चलेगा! आज का पौधारोपण कार्यक्रम  संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा में आयोजित किया गया इस दौरान न्यायाधीश सीताशरण यादव ने पौधारोपण कर पौधों के महत्व के बारे में बताएं साथ ही सभी नागरिकों से पौधों पर करने की अपील भी किया इस कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों ने भी अपनी उपस्थिति देकर पौधे लगाए ! आज के इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता दयाराम साहू,भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारीलाल साहू, समाजसेवी कृष्णा साहू,डीएसएस सेक्रेटरी एडवोकेट निर्मल साहू, विधिक सेवा समिति के लिपिक महेंद्र, शाजिद खान, तेजीलाल सहित विद्यालय परिवार से प्राचार्या सविता झारिया,प्रधानाध्यापक,आर.एल. चंद्रा, दिनेश कुमार गौतम, आशीष झारिया उपस्थित रहे दिनांक:- 08/06/2024