Posts

Showing posts from September 16, 2024

किसानों ने एमएसपी गारंटी को लागू कराने PM, CM के नाम DM को सौंपा ज्ञापन, शासन-प्रशासन किसानों की समस्याओं का त्वरित निदान करें : बीकेएस जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू

Image
डिण्डौरी:- राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय किसान संघ जिला डिण्डौरी ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और कलेक्टर को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा गया। किसानों ने पीएम,सीएम और डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया की कृषि उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाए।देश की आत्मा कृषि का बजट अलग से बनाया जाए।केन्द्र सरकार बलराम जयंती को किसान दिवस घोषित करे।शासन की मनरेगा योजना को कृषि से जोड़ा जाए। देश में कृषि फसल उत्पादन एवं आवश्यकता के आंकड़ों के आधार पर किसान हित में आयात निर्यात नीति तय की जाए।सभी फसलों की खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए एवं लागत को जोड़ने की पध्दति में पारदर्शिता हो। सभी जिलों में सर्वसुविधा युक्त कृषि महाविद्यालय होना चाहिए, तथा छोटी कक्षाओं से कृषि विज्ञान विषय होना चाहिए।प्रत्येक विकासखण्ड,तहसील, मण्डी स्तर पर एक ऐसी लैब हो जिसमें किसान खाद दवाई की जांच करवा सके।भारतीय गौवंश आधारित कृषि को प्रोत्साहित किया जाए जैविक खेती को बढ़ाने के लिए देशी गौवंश का प्रोत्साहन नितांत आवश्यक है। मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना एवं बलराम तालाब योजना अविलम्ब प्रारंभ की जाए।कृषि विभ...