रक्षाबंधन के पावन पर्व पर टीम डीएसएस ने किया पौधारोपण ,पौधों के साथ अनोखा रक्षाबंधन
शहपुरा :- सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने बाली धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस)पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के दिशा में लगातार कार्य कर रही है तथा लोंगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी कर रही है साथ ही विषेश अवसरों में पौधारोपण कर रही है । ज्ञात हो कि समिति के सदस्य सामाजिक, धार्मिक, विवाह उत्सव जन्म उत्सव ऐसे विषेश अवसर में पौधारोपण कर रही है । आज रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर टीम डीएसएस ने नासपाती का पौधारोपण किया साथ ही प्राकृतिक रामफूल के षुष्प से बने रक्षासूत्र को पौधा को बांधकर संरक्षण करने का संकल्प लिए है । इस कार्यक्रम में टीम डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, आंतरिक क्रांति के प्रणेता सोहन साहू, सहायक सचिव मनीष साहू, सदस्य महेश साहू, पत्रकार अनिल साहू, शिव कुमार आदि लोग उपस्थित रहे है। दिनांक:- 11/08/2022