शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि पर रोपित किया गया नीम के औषधि पौधे, धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान समिति ने लगातार 73 वें रविवार किया पौधारोपण
शहपुरा:- पौधारोपण जीवन के लिए,स्वास्थ्य के लिए बहुमूल्य है। पौधारोपण से जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन बना रहता है,वही दूसरी ओर पौधों से,पौधों की सुंदरता से मानव में शांति,आनंदमय बना रहता है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधे का रहना जरूरी है। पौधे के महत्व को समझते हुए धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति विगत डेढ़ वर्ष यानी की 73 रविवार से लगातार पौधारोपण कर रही है। सामाजिक समिति जन-जन से अपील कर रही है की सभी पौधे के महत्व को समझते हुए पौधे जरूर लगाए और पौधों का संरक्षण करें जिससे हमारे और आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहे। 73 में रविवार पौधारोपण मां शारदा गौशाला करौंदी सिलगी नदी के समीप किया गया,पौधारोपण करते समय क्रांतिकारी पत्रकार भीमशंकर साहू बीएसटीवी संवाददाता क्रांतिकारी युवा अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू और सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे । दिनाँक:- 15/10/2023