Posts

Showing posts from September 3, 2022

डीएसएस मध्यप्रदेश का पौधारोपण महाअभियान का 15 वाँ रविवार सम्पन्न

Image
शहपुरा:- धारा सरस्वति शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस एमपी) पर्यावरण संरक्षण महाअभियान के तहत हर रविवार को पौधारोपण कर रही है साथ ही हर शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कर,पर्यावरण को संतुलित करने का संदेश दे रही है। धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस एमपी) ने आज लगातार पन्द्रह वाँ रविवार को छायादार पौधें करंच का हाई स्कूल करौंदी के नजदीक रोपण किया। जिससे राहगीरों को पौधा बड़ा होकर छाया प्रदान कर सके। (पौधारोपण महाअभियान 15 वाँ रविवार विडिओ देखने के लिए लिंक click करें)   समिति के सदस्य सभी से अपील करते हैं कि सभी अपने जीवन में पौधे लगाकर अपने जीवन को प्रकृति के ऋण से मुक्त करें । आज के पौधारोपण कार्यक्रम में डीएसएस एमपी के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, आंतरिक क्रांति के प्रणेता सोहन साहू, योग निरीक्षक सिवाकांत शुक्ला सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। शहपुरा- 04/09/2022

बार-बैंच के बीच मिडियेसन जागरूकता का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Image
शहपुरा:- विधि की बरिकीयों के संबंध में चर्चा करने के लिए अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में तहसील विधिक सेवा समिति के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें व्यवहार न्यायधीश वरिष्ठ खंड सीताशरण यादव ने कहा कि बार-बैंच के समन्वय से अधिकांश प्रकरणों का निपटारा किया जा सकता है वहीं दूसरी ओर पक्षकारों के मध्य हमेशा के लिए  विवाद का समाधान हो जाता है इसलिए मध्यस्थता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।  साथ ही न्यायधीश महोदय ने बताया कि दिवानी मामलों के अभिवचन में  अधिवक्ता को किन-किन बातों की सावधानी रखनी चाहिए जिससे दावा पुष्ट हो सके । इस बीच अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष अधिवक्ता डी.आर. साहू ने मध्यस्था के विषय में सरल शब्दों में बताया और  अधिवक्तागण से अपील किए की अधिक से अधिक प्रकरण मध्यस्था के माध्यम से निराकरण करवाने में सहयोग प्रदान करें । इस कार्यशाला में न्यायधीश कनिष्ठ खंड रविशंकर भलावी, अधिवक्ता संघ शहपुरा सचिव अधिवक्ता अनिल बर्मन,अधिवक्ता कमल साहू,अधिवक्ता एनएल गुप्ता, अधिवक्ता अमित गुप्ता, अधिवक्ता हरिश्चंद्र झारिया, अधिवक्ता आईके झारिया, अधिवक्ता ...