तहसीलदार शहपुरा अमृतलाल धुर्वे के खिलाफ बुजुर्ग महिला ने की लिखित शिकायत
डिण्डोरी:- शहपुरा निवासी बुजुर्ग महिला शिवदुलारी अपनी आशियाना बचाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में केस लगाई है जो अभी विचाराधीन है । बात यह है कि शहपुरा निवास रोड स्थित भूमि खसरा नंबर 581/51 में निर्मित कच्चा मकान एवं खाली जमीन शिवदुलारी का नाम भू-अभिलेख में दर्ज है जिसके मालिकाना हक की लडाई शहपुरा निवासी कृष्ण कुमार अग्रवाल के साथ चल रही है जिसका प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित है । वहीं कृष्ण कुमार अग्रवाल ने अपनी भूमि खसरा नं. 581/40 का मालिकाना हक की डिक्री व्यवहार न्यायालय निवास से प्राप्त कर लिया है जिसके निष्पादन की कारवाई व्यवहार न्यायालय शहपुरा में चल रही है । इस प्रकार खसरा नम्बर 581/51 एवं खसरा नम्बर 581/40 दोनों अलग-अलग भूमी है । और अग्रवाल ने अपनी भूमी खसरा नंबर 581/40 के निष्पादन की कारवाई के लिए तहसीलदार शहपुरा अम्रतलाल धुर्वे को आवेदन दिया जबकी इसी भूमी की निष्पादन की कारवाई व्यवहार न्यायालय शहपुरा में विचाराधीन है । इस प्रकार एक विषय वस्तु को लेकर निष्पादन की कारवाई व्यवहार न्यायालय शहपुरा एवं तहसीलदार शहपुर...