राज्य स्तरीय जैविक कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला में BKS जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने रखी अपनी बात
डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ मध्यक्षेत्र का क्षेत्रीय जैविक कृषि अभ्यास वर्ग कृषि विज्ञान अनुसंधान केन्द्र गोविन्द नगर,बनखेड़ी जिला नर्मादापुरम में आयोजित हुआ इस कार्यशाला में मिट्टी के बने मूर्ती तथा अनेक प्रकार के बर्तन आदि विषयों की प्रायोगिक जानकारी दी गई, वहीं अखिल भारतीय किसान संघ के सह जैविक प्रमुख धर्मपाल जी ठाकुर ने भूमि सुपोषण,प्रकृतिक संसाधनों का उपयोग तथा पर्यावरण पर विस्तृत जानकारी साझा किए, इस कार्यशाला में जैविक खेती वाले क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया और जैविक खेती का प्रायोगिक जानकारी दिया गया जिसमें यजोला,जीवामृत,घनजीवामृत,नीमास्त्र,गौशाला में गौ पर,गोबर गैस,सब्जीयों, पौधों आदि की जैविक खेती में उपयोगिता बताई गई। दूसरे सत्र में बीज एवं पौधे लगाने की दूरी का सिध्दांत व सिंचाई विषय में जानकारी दिया गया । भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारीलाल साहू ने जैविक खेती में अनुभव साझा किए :- इस जैविक अभ्यास वर्ग में बिहारीलाल साहू ने जैविक क्षेत्र में कार्य कर किसानों के बारे मे...