नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने अधिवक्तागण से की बारता
शहपुरा:- नेशनल लोक अदालत के आयोजन के सम्बंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे ने अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में अधिवक्तागणों से विशेष बारता की और नेशनल लोक अदालत के फायदें के बारे में बताई की किस तरह से नेशनल लोक अदालत पक्षकारों के लाभकारी है जैसे कोर्ट फीस का माफ होना, सरल व सस्ता न्याय मिलना, इसी प्रकार छोटे दाण्डिक प्रकरण, भरण पोषण के मामले का आसानी से राजीनामा के आधार पर प्रकरण का निराकरण हो जाने पर दाम्पत्य जीवन टूटने से बच जाता है वहीं पक्षकारों को आर्थिक क्षति का सामना नही करना पडता है । ( अधिवक्ता कक्ष शहपुरा) नेशनल लोक अदालत को लेकर न्यायाधीश सीताशरण यादव ने पूर्व में बैठक लेकर चुके है :- नेशनल लोक अदालत में पक्षकारों की अधिक उपस्थिति हो सके इसलिए पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है और उसकी तामिलि के लिए पुलिस थाना शहपुरा एवं मेहंदवानी को शक्त हिदायत दी गई है कि नोटिस की तामिलि शत प्रतिशत हो जिससे पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत का लाभ मिल सके । ज्ञात हो की नेशनल लो...