Posts

Showing posts from June 8, 2023

किसान मंच के तहत मुख्यमंत्री और भारतीय किसान संघ का किसानों के गंभीर आधारभूत मुद्दों को लेकर संवादभारतीय किसान संघ के द्वारा जिला डिंडौरी के विभिन्न विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया

Image
डिंडोरी- भारतीय किसान संघ किसानों के समस्याओं के समाधान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।निचले स्तर पर किसानों के साथ,कर्मचारी अधिकारियों साथ समन्यवय बैठक कर समस्याओं का तत्काल समाधान करने का प्रयास कर रही है । आपको बता दें भारतीय किसान संघ मुख्यमंत्री के साथ लगातार बैठक कर  प्रादेशिक किसान समस्या को उठाती है और शासन से किसानों के लाभ के लिए नीतिगत  फैसले लाने को कहती है  भारतीय किसान संघ का प्रदेश प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को किसान मंच की बैठक में प्रादेशिक किसान समस्या को लेकर वल्लभ भवन पहुंचा। इस बीच मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल व प्रमुख सचिव इकबाल सिंह की उपस्थिति में प्रदेश के किसानों की राजस्व, बिजली, सिंचाई, खाद, बीज, नहर, कृषक उत्पादक समूह, न्यूनतम समर्थन मूल्य की विभिन्न समस्याओं को रखा। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने किसानों की बिजली संबंधी समस्याओ को रखते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि सरकार मुख्यमंत्री स्थाई कृषि पंप अनुदान योजना को तत्काल प्रारंभ करे। साथ ही मांग की कि क्षमता से अधिक भार वाल...