Posts

Showing posts from May 31, 2023

भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने मृदा परीक्षण केंद्र शहपुरा का किया औचक निरीक्षण, मृदा परीक्षण मशीन मिली बंद अवस्था में

Image
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी किसान हित में कार्य रही है जैसे किसानों को योजनों के बारे में जानकारी देना वही पानी ,बिजली, बीज की मांग व समय-समय में उपार्जन केंद्र व बाँध का निरीक्षण करने जैसे तमाम जन हितैषी कार्य संघ कर रही है ।  इसी क्रम में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने मृदा परीक्षण केंद्र शहपुरा का औचक निरीक्षण किया जिसमें पाया की मृदा परीक्षण मशीन बंद अवस्था में पडी हुई है और  मशीन को संचालित करने के लिए केंद्र में कोई कर्मचारी भी नही है इतना ही नही विभाग ने मृदा परीक्षण केंद्र तो खोल रखी है पर केंद्र में कर्मचारी न होने से मशीन जंग खा रही है और किसान अपने मृदा परीक्षण के लिए जिला डिण्डोरी में जाना पडता है यह तो विभाग की लापरवाही कह सकते है या फिर सरकार की खाना पूर्ती कहा जा सकता है । पत्रिका अखबार में आई खबर से जानकारी लगी कि किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा संचालित योजना मिट्टी जाँच में घोर अनियमिता पाई गई है जिसके चलते 19 जिला उप संचालकों को मप्र सिविल सेवा नियम के तहत नोटिस जारी किया गया था।    ज्ञात हो कि वर्ष 20...

मिशन "शुभ-जीवन" के तहत सेवानिवृत्ति के शुभ अवसर में पर उद्यान अधीक्षक ने किया पौधारोपण,संजय निकुंज उद्यान संजयनगर के अधीक्षक को रिटायरमेंट पर बाजे-गाजे के साथ दी विदाई

Image
भारतीय किसान संघ ने समारोह में उपस्थित होकर दी नए जीवन की दी शुभकामनाएं डिंडोरी- शहपुरा क्षेत्र में फलदार पेड़ के पौधे के तैयार करने के लिए संजय निकुंज नर्सरी संचालित है। नर्सरी में विगत लगभग 40 वर्षो से उद्यान अधीक्षक श्री द्वारका हरदहा सेवा दे रहे थे। जो आज 62 वर्ष की अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत हो गए। नर्सरी में कार्यरत कर्मचारी, वनवासी समाज और करौंदी निवासियों ने बाजे गाजे के साथ अपने साहब को तिलक वंदन कर विदाई दी। साथ ही उपस्थित अधिकारी कर्मचारी भी सेवानिवृती के बाद नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दिया। डीएसएस मध्यप्रदेश के मिशन "शुभ-जीवन" से जुड़कर श्री हरदहा ने आज समिति के साथ पौधारोपण का शुभ कार्य किया। आपको बता दे जीवन के शुभदिनों में समिति क्षेत्र के लोंगो के साथ शुभकार्य जैसे कि पौधारोपण,रक्तदान जैसे अनेक अच्छे कार्य करते है। विदाई समारोह में सेवानिवृती हो रहे अधीक्षक ने कार्यक्रम में उपस्थित होने और शुभकामनाएं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी से प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से पीड़ा पहुँचने पर सार्वजनिक माफी की मांग की। भ...