भारतीय किसान संघ ने उपार्जन केंद्र शहपुरा का किया औचक निरीक्षण
शहपुरा:- इन दिनों धान की फसल के विक्रय के लिए किसान बंधु उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपने फसल का विक्रय कर रहे है ।भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में आज उपार्जन केंद्र शहपुरा का औचक निरीक्षण कर किसान बंधुओ के बैठने, पानी की सुविधा का जायजा लिया गया । उपार्जन केंद्र शहपुरा में किसान बंधुओ के बैठने व पानी की समुचित सुविधा पाई गई, भारतीय किसान संघ जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू ने उपार्जन केंद्र के संचालक से कहा की किसान बंधुओ के फसल को खरीदने में किसी प्रकार से लापरवाही नही होनी चाहिए, किसान मेहनतकस मजदूरी करके फसल का उत्पादन करता है इसलिए किसान के फसल को केंद्र समुचित प्रबंध कर खरीदे । इस बीच उपार्जन केंद्र के संचालक दुर्गेश साहू ने बताया कि किसान बंधुओ को किसी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड रहा है । केंद्र द्वारा समुचित सुविधा दी जा रही है । इस औचक निरीक्षण के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार, जिला मिडीया प्रमुख भीमशंकर साहू, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार मोर्या, सदस्य शारदा नामदेव सहित किसान बंधु उपस्थि...