Posts

Showing posts from August 14, 2022

व्यवहार न्यायालय शहपुरा में फहराया गया तिरंगा,न्यायाधीश सहित अधिवक्तागण रहे उपस्थित

Image
शहपुरा:- आजादी के अमृत महोत्सव 76 वे वर्ष, स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर व्यवहार न्यायालय शहपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तेल्य चित्र में पुष्प अर्पित कर तिलक-वंदन करके किया गया ।  तत्पश्चात व्यवहार न्यायधीश वरिष्ठ खंड सीताशरण यादव साहब ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को आन-बान सान के साथ फहराया, इस बीच व्यवहार न्यायधीश कनिष्ठ खंड रविशंकर भलावी एवं अधिवक्तागण सहित कर्मचारी उपस्थित रहे हैं ।                ( पौधारोपण कार्यक्रम) आज इस पावन पर्व को याद करते हुए यादगार पल बनाने के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर में व्यवहार न्यायधीश सीताशरण यादव के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया ज्ञात हो कि विधिक सेवा समिति शहपुरा एवं डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान चला रही है जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन भी सहयोग प्रदान कर रहे है । स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सहित पौधरोपण वीडियो देखने के लिए Link click करें आज के कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश रविशंकर भलावी, अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष ...

भारतीय किसान संघ विकासखण्ड अमरपुर का बैठक सम्पन्न

Image
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ विकासखंड अमरपुर में बैठक का आयोजन संघ के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में हुआ है, बैठक में संघ के विस्तार की चर्चा हुई साथ ही 20 एवं 21 अगस्त जिला डिण्डोरी में होने बाले अभ्यास वर्ग के बारे में जानकारी दिया गया । बैठक के समापन के बाद संघ के पदाधिकारी ने आम का पौधारोपण किया । बैठक में  संघ डिण्डोरी  के जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, तहसील अध्यक्ष जयकुमार भवानी, उपाध्यक्ष राधेश्याम, मीडिया प्रभारी बसंत उद्दे, सचिव टांडिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे। दिनांक:- 14 अगस्त 2022

भारतीय किसान संघ विकासखण्ड समनापुर में बैठक सम्पन्न, अधिवक्ता फलेन्द्र चंदेल विकासखण्ड समनापुर अध्यक्ष निर्वाचित

Image
डिंडोरी:- भारतीय किसान संघ विकासखंड समनापुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भारतीय किसान संघ जिला डिंडोरी के जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने किया ,बैठक में विकासखंड समनापुर के संघ कार्यकारणी का समीक्षा किया साथ ही समनापुर के नवीन अध्यक्ष अधिवक्ता फलेन्द्र चंदेल को चयनित किया गया । इस बीच उपस्थित किसानों को संघ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिए एवं 20,21 अगस्त जिला डिण्डोरी में होने बाले अभ्यास वर्ग के बारे में जानकारी दिया गया ।       इस बैठक में भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,उपाध्यक्ष खमोद चंदेल, डिंडोरी तहसील अध्यक्ष अधिवक्ता हर्ष गुप्ता, शहपुरा मीडिया प्रभारी बसंत कुमार उद्दे, भ.ज.प. मण्डल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत,ग्राम अध्यक्ष रामेश्वर सिंह गौतम, जयंत कुमार हथेश,मेवा पाठक,होम सिंह ठाकुर,सोहन साहू, जयसिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे। दिनांक:- 14 अगस्त 2022