किसानों की समस्या सुने सरकार,भारतीय किसान संघ शहपुरा ने 6 मुद्दों को लेकर सौपा ज्ञापन
शहपुरा:- जिला डिंडोरी कि किसानों के समस्याओं के निदान के लिए लगातार भारतीय किसान संघ कार्य कर रही है इन दिनों शहपुरा विकासखंड अंतर्गत बहुत सारी समस्याएं हैं जिसमें 6 मुद्दों को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील शहपुरा के अध्यक्ष प्रमोद मौर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार शहपुरा को ज्ञापन सौपा गया जिसमें विलगडा मध्यम परियोजना के अंतर्गत बने बांध तक जाने के लिए रोड की व्यवस्था की जाए साथ ही बांध के किनारे रेलिंग की व्यवस्था की जाए आज तक लगभग 10 से 15 मलेशिया ग्रील न लगने के कारण उनकी मौत हो गई है । दूसरा विषय है ग्राम पंचायत रंनगाव के पोषक ग्राम भुरका टोला में जल संसाधन विभाग द्वारा कैनाल के नीचे छोटी पुलिया लगाई गई है जिसके कारण पानी का बहाव ना होने से पानी पलटने से किसानों के खेतों में पानी चली जाती है साथ ही नजदीक बने कुएं में पानी का भराव हो जाने से ग्रामीण लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं । तीसरा विषय है जिला डिंडोरी के तहसील शहपुरा अंतर्गत चार-पांच विक्षिप्त प्राणी घूम रहे हैं उनकी सरकार के द्वारा समुचित व्यवस्था किया जाए । वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा...