Posts

Showing posts from December 18, 2023

किसानों हितैषी संगठन भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के कार्यालय का हुआ शुभारंभ, संघ जिला डिण्डोरी के किसानों के लिए जारी करेगी हेल्प लाइन नंबर "जय बलराम"संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में सभी विकासखण्ड के पदाधिकारी मौजूद रहे

Image
शहपुरा:- किसानों के हर छोटी-बडी समस्याओं के समाधान करने के लिए भारतीय किसान संघ हर दम तैयार रहती है । संघ ने विगत दो वर्षों में जिला डिण्डोरी में 38 ट्रांसफार्मर सहित विभिन्न समस्याओं का समाधान किया है । भारतीय किसान संघ के कार्यालय का शुभारंभ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में विधि विधान से पूजा पाठ करके भगवान बलराम व भारत माता के तैलिय चित्र में पुष्प अर्पण करके विकासखंड शहपुरा में किया गया है इस कार्यक्रम में जिला डिण्डोरी के सभी विकासखण्ड के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित हुए है । संघ के इस कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निर्णय लिया है कि किसानों के मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया जायेगा जिसका नाम "जय बलराम " रखा जायेगा । इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, जिला मीडिया प्रभारी भीमशंकर साहू,जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू,जिला सदस्य उदय सिंह मरावी,तहसील शहपुरा अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मीडिया प्रभारी बसंत उद्दे,मेंहदवानी विकास खण्ड ...