Posts

Showing posts from January 30, 2019

एक अधूरी कहानी.......दूसरा अंक

कहानी अब तक ... कृष्ण ने अपने मित्र का नंबर तो संरक्षित कर लिया, पर किस नाम से करे यह उसके सामने एक समस्या बन गई क्योंकि उसे नाम तो पता नहीं था न,  तो उसने उसका नाम अम्बर  के नाम से मोबाइल पर नंबर संरक्षित कर लिया । लगभग एक सप्ताह के बाद कृष्ण शुरुवाती दौर में अम्बर को मोबाइल से संदेश भेजता है कि हेल्लो कैसे है आप.....? अम्बर के मोबाइल से कुछ समय बाद उस संदेश के जवाब में आता है ............. मैं तो ठीक हूं  पर आप कौन है ..? यह जबाव देखकर कृष्ण मन ही मन मुस्कुराने लगा और अम्बर के भेजे हुए जबाव को बार बार देखने लगा और विचार करने लगा कि क्या बताऊं.... इतने में दूसरा मैसेज आया है आपने मेरा नंबर कहा से प्राप्त किया है ....? इसका उत्तर देवें अन्यथा मैं तुम्हारे नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दूगी । यह देखकर कृष्ण ने तुरंत बोला ........अरे  अरे,,,,, मैं आपका मित्र ही हूं पहचाने आप मुझे । इतने में पुनः मैसेज आता है बताते है नाम या ब्लैक लिस्ट में नंबर डालू...! कृष्ण फिर कहता है मैं आपको जनता हूं आप अम्बर है एमएससी होम साइंस कॉलेज से कर रहे हैं । यह सुनकर अम्बर कहीं हां...