भारतीय किसान संघ तहसील शहपुरा के ग्राम करौंदी में ग्राम समिति का गठन हुआ
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ तहसील शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी के पोषक ग्राम संजय नगर में बैठक का आयोजन संघ के जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू के नेतृत्व में हुआ, बैठक में संघ के कार्यशैली के बारे में कृषकों को जानकारी दी गई एवं संघ के विस्तार करने की योजना तैयार किया गया। साथ ही इस बैठक में ग्राम समिति का गठन किया गया जिसमें ग्राम अध्यक्ष शंकरलाल बरमैया, मंत्री गन्नू बनवासी, सदस्य दशरथ, मैकू, देवराज, दुर्गेश का चयन कर दायित्व प्रदान किया गया इस चयन कार्यक्रम में BKS जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साह, स्वामी सोहन जी की उपस्थिति में हुआ है । दिनांक:- 31 अगस्त 2022