तहसीलदार शहपुरा ने भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के रैली को राजनीतिक कहा, राजनीतिक शब्द पर संघ ने उठाई आपत्ति, तहसीलदार से 15 दिवस में माँगा जबाब
संघ को अपमानित करने पर न्यायालय में मानहानि का प्रकरण दर्ज कर विशाल आंदोलन की दी चेतावनी शहपुरा:- भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला डिण्डौरी के रैली,बैठक व किसान हित में किए जा रहे कार्य को तहसीलदार शहपुरा ने एक पत्र में राजनीतिक कहा है। जिससे संगठन के छवि को अपमानित की गई है । ज्ञात हो कि भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय स्तर पर सम्पूर्ण भारत में किसानों के हित में कार्य कर रही है जिसमें लगभग एक करोड़ किसान बंधु जुड़कर संगठन में कार्य कर रहे है, और लगातार किसानों के हित में शासन-प्रशासन के समक्ष किसानों की आवाज उठा रही है जिसके लिए संघ बैठक,रैली व आंदोलन करती है। इसी तर्ज में भारतीय किसान संघ डिण्डौरी भी किसानों के पानी, बिजली, खाद्य व बीमा जैसे विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष रख कर निराकरण करने का हर संभव प्रयास कर रही है । ज्ञात हो कि भारतीय किसान संघ गैर राजनैतिक संगठन है जिसमें समाज के सभी वर्ग शासकीय सेवक या गैर शासकीय व्यक्ति जुड़कर किसान हित में कार्य कर रहे है। तहसीलदार शहपुरा ने भारतीय किसान संघ के जिला संयोजक के रूप सोहन साहू को कहा ह...