Posts

Showing posts from February 9, 2023

नेशनल लोक अदालत को लेकर टीम डीएसएस एवं तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा लोगों को कर रही जागरूक

Image
शहपुरा:- धारा सरस्वति शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस) सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली गैर शासकीय संस्था है जोकि समाज में जनजागरुकता, जैविक खेती, योग, शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के दिशा में लगातार कार्य कर रही है जिसमें कुछ अभियान को महा अभियान की तरह मिशन मूड में कार्य कर रही है जैसे पौधारोपण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पौधारोपण महाअभियान के रूप में 37 रविवार से लगातार पौधारोपण का कार्य कर रही है । इसी प्रकार कई संस्थान से जुड़कर भी अनेक कार्य कर रही है । ज्ञात हो कि 11 फरवरी 2023 को व्यवहार न्यायालय शहपुरा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होना है इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरे, विधिक सेवा प्राधिकरण जिला सचिव डीएस मण्डलोई, न्यायाधीश सीताशरण यादव, न्यायाधीश रविशंकर भलावी ने अधिवक्ता कक्ष शहपुरा में अधिवक्तागणों के साथ बैठक कर विशेष बातचीत भी किए है ।                 (अधिवक्ता कक्ष में विशेष चर्चा) नेशनल लोक अदालत के उद्देश्य को सफल बनाने के आशय से टीम डीएसएस मध्यप्रदेश एवं तहसील विधिक स...