Posts

Showing posts from February 14, 2023

भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन, BKS जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने बताया की जिला डिंडौरी के किसानों की समस्याओ को भी रखा गया

Image
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने 14 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री निवास पहुँचकर कृषि आदानों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। प्रदेश के मुखिया के साथ चर्चा करके किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया। भारतीय किसान संघ डिण्डोरी जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू ने बताया की जिला डिण्डोरी के किसानों की समस्या भी इस चर्चा में रखा गया ।  इस विशेष चर्चा में किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष  रामभरोसे बसोतिया, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल आंजना, प्रदेश मंत्री चंद्रकांत जी गौर,प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत रघुवंशी, प्रान्त अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर एवं प्रान्त प्रचार प्रमुख मध्यभारत राहुल धूत सम्मिलित रहे।    दिनांक:- 14/02/2023