Posts

Showing posts from July 14, 2023

भारतीय किसान संघ का जन-चौपाल कार्यक्रम ग्राम मिलोड़ी में जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न ,किसानों ने बिजली,पानी, रास्ता, स्टॉप डेम,भ्रष्टाचार सहित अनेक गंभीर समस्याओं को उठाया

Image
शासन प्रशासन के द्वारा किसानों की आधारभूत समस्याओं को हल न करने से ग्रामीण परेशान डिंडोरी-भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी का मुहिम किसानों की आवाज बनना है, किसान अपने फसलों के दाम तय नही कर पाता, बिजली, पानी, खाद, बीज का मांग नहीं कर पाता क्योंकि किसान देश के भण्डार भरने के लिए मेहनतकश मजदूरी करता है जिससे लोगों का पेट भर सके। बस इन्ही सब का फायदा उठाकर शासन-प्रशासन किसानों को निम्न स्तर के समझते है इसलिए तो उनकी मूलभूत जरूरत को तक पूरी नही करते है बस चुनावी दिनों में किसानों की याद आते है । किसान एकजुट हो जाए सारी समस्याओ का निराकरण होने लगे इसी को देखते हुए भारतीय किसान संघ पूरा भारत देश में किसानों को संगठन से जोड़ना, किसानों के समस्याओं को शासन प्रशासन तक लेकर जाना और हर संभव प्रयास कर समस्याओं का निराकरण करवाना । इसी तर्ज में भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी भी जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में किसानों के समस्याओं का निराकरण करने का हर संभव प्रयास करते है इसके लिए समस्याओं को जिवंत रूप में देखना और किसानों से सम्वाद करके मूलभूत जरूरतों को जानकर शासन प्रशासन से उसके...