दिवाली के पावन पर्व पर डीएसएस टीम ने किया औषधीय पौधा नीम का रोपण
शहपुरा:- पौधारोपण जीवन व स्वास्थ्य के लिए बहुमूल्य है। पौधारोपण से जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन बना रहता है,वही दूसरी ओर पौधों की सुंदरता से मानव में शांति,आनंद बना रहता है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधे का रहना जरूरी है। पौधे के महत्व को समझते हुए धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति विगत डेढ़ वर्ष यानि कि 77 वे रविवार से लगातार पौधारोपण कर रही है। सामाजिक समिति जन-जन से अपील कर रही है कि सभी पौधे के महत्व को समझते हुए पौधे जरूर लगाएं और पौधों का संरक्षण करें जिससे हमारे और आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहे। video यहां से देखे पौधारोपण के पश्चात विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील करते हुए 77 वें रविवार पौधारोपण कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करौंदी के समीप किया गया। पौधारोपण करते समय अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू और सामाजिक कार्यकर्ता शारदा नामदेव, महेश साहू मौजूद रहे । दिनांक:- 12/11/2023