भारतीय किसान संघ की बैठक सम्पन्न#JansamparkMP #Dindori
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिण्डौरी श्री रामबाबू देवांगन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय किसान संद्य की बैठक संपन्न हुई। बैठक में किसान संद्य द्वारा विभिन्न मुद्दो से संबंधित विभागों जैसे कृषि विभाग संबंधित मुद्दों पर किसान संघ द्वारा अवगत कराया गया मिनी किट मसूर वितरण में कितने किसानों को बांटी गई संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी के पास किसानो का कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, जिसमें उचित कार्रवाई किया जाए। डिण्डौरी जिले में धान उपार्जन प्रति हेक्टेयर 22 क्विंटल ली जाती है। उसे बढ़ाकर प्रति हेक्टेयर 40 क्विंटल किया जाये जबकि, हमारे यहाँ प्रति एकड़ 20 क्विंटल से अधिक उपज होता है। कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय डिण्डौरी में खोला जाये। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी डिंडोरी श्री रामबाबू देवांगन द्वारा किसान संघ के सभा में उपस्थित पदाधिकारियों को सभी समस्याओं के निदान करने एवं उक्त व्यवस्थाओं को सुगम/दुरुस्त और मुस्तेद करने की बात कही। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियो को समय सीमा में नियम संगत/...