पानी की बूंद-बूंद को तरसते सैकड़ों किसानों ने शासन-प्रशासन होश में आओ नारे के साथ मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान संघ के साथ आक्रोशित किसानों ने चिलचिलाती धूप में अपनी समस्याओं को लेकर निकाली विशाल रैली केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और कलेक्टर विकास मिश्रा शहपुरा में रहने के बावजूद नहीं सुनी किसानों की समस्या डिंडौरी- डिंडौरी जिले के किसान वर्षों से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र के सैंकड़ों किसानों ने पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर चिलचिलाती धूप में विशाल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एसडीएम काजल जावला को ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ डिण्डौरी के साथ मिलकर सैकड़ों किसानों ने प्रशासन को पूर्व सूचना देकर वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में एकत्रित होकर नारे बाजी करते हुए चिलचिलाती धूप में विशाल रैली निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए तहसील परिसर में एसडीएम काजल जावला को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। जिसमें मुख्य मांगें है कि 21 गांवों के लगभग 12 हजार लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे ग्रामीण 1-2 किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाने के लिए मजबूर हैं। जबकि नजदीकी ग्...