Posts

Showing posts from February 13, 2023

डिंडौरी के छोटे से गाँव ढोंढ़ा का प्रगतिशील किसान बिहारीलाल साहू जैविक खेती में चमकता सितारा,जैविक खेती को लेकर हजारों किसानों,कॉलेज के सैकड़ों बच्चों, अनेक संगठन से जुड़े लोंगो को प्रशिक्षण दे चुके बिहारीलाल आज किसानों के प्रेरणास्रोत है,जिन्हें प्रदेश स्तर,कृषि विश्वविद्यालय स्तर अनेक पुरुस्कार मिल चुके है।

Image
डिंडौरी:- वर्तमान के भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोगों को कोई बीमारी है और बीमारियों का जड़ है हमारा रासायनिक उत्पाद।अनमोल जीवन और जीवन दायनी मिट्टी की सुरक्षा और रासायनिक खाद से मुक्ति, जैविक खेती से हो सकती है, जैविक उत्पाद की जरूरत और संभावना को देखते हुए जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू 2016 से गौ आधारित जैविक खेती की शुरुआत किया था,शुरुआत में इन्होंने जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव व अनेक संस्थानों में जाकर जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया और स्वंय जैविक खेती करने लगे।आज श्री बिहारी का ग्राम ढोंढ़ा और करौंदी में कई एकड़ में फैला नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म है जिनमें अनेक प्रकार के जैविक फसल उगाए जा रहे है।       नर्मदांचल कृषि फार्म ढोंढ़ा और करौंदी में अनेक संस्थान,कॉलेज,संगठन से जुड़े किसान आकर प्रशिक्षण ले रहे है वही अनेक संस्थान द्वारा श्री बिहारी जी को जैविक खेती में प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आज तक लगभग 15 हजार से अधिक किसानों को जैविक कृषि पर प्रशिक्षण दिया जा चुका है और क्षेत्र के लगभग 2000 से अधिक किसान जैविक खेती करने लग...