जैविक खेती पर शानदार प्रस्तुति के लिए एकलव्य विद्यालय को मिला प्रथम पुरुस्कार, जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल ने विद्यालय के शिक्षकों और स्टूडेंट्स दी शुभकामनाएं
शहपुरा:- गणतंत्र दिवस के पावन पर्व में शहपुरा नगर में स्थित समस्त विद्यालयों का कार्यक्रम रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश धुर्वे के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शहपुरा के छात्र-छात्राओं ने जैविक खेती करने की थीम में अपना कार्यक्रम दिये जिसमें रासायनिक खेती को छोडने की सलाह दी गई यह कार्यक्रम निर्णायकों सहित दर्शको को पसंद आया जिसके चलते इस कार्यक्रम को प्रथम स्थान देकर सम्मानित किया गया । ज्ञात हो कि जिला डिण्डोरी सहित विभिन्न जिला में जैविक खेती के अलख जगाने का कार्य जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू कर रहे है इसी क्रम में जैविक खेती की व्यवहारिक जानकारी लेने के लिए कुछ दिनों पहले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शिक्षकों ने बिहारी जी के कृषि फार्म में पहुंचकर जानकारी लिए थे । इस प्रकार जैविक खेती के व्यवहारिक जानकारी से ओतप्रोत होकर गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर छात्र-छात्राओ को कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया था ,पिछले कुछ दिनों से स...