Posts

Showing posts from February 21, 2025

एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में अधिवक्ता संघ शहपुरा ने किया विरोध प्रदर्शन, अधिवक्ता न्यायालयीन कार्य से रहे विरत

शहपुरा:- केंद्र सरकार अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 लाकर अधिनियम बनाने जा रही है जिसके विरोध में भारत के सर्वोच्च न्यायालय सहित सभी न्यायालय में अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है । इसी क्रम में अधिवक्ता संघ शहपुरा ने भी एडवोकेट अमेंडमेंट बिल 2025 के विरोध में व्यवहार न्यायालय शहपुरा  अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा, तहसील शहपुरा में ज्ञापन देकर एक दिवसीय कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया है । ज्ञापन के इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ शहपुरा से अधिवक्ता देवेंद्र दुबे जी , राजेश पाल जी ,लवकुश झारिया जी, संदीप झारिया जी , सोमनाथ जी, अभिषेक सोनी जी, सत्यम पाठक जी, अमित गुप्ता जी, जागेश्वर पङवार जी, अमित विश्वकर्मा जी, भूपत परस्ते जी, पी एस उईके जी, राकेश पाठक जी, राकेश अग्रवाल जी, नत्थू गुप्ता जी, अभय राय जी, और अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे । दिनांक:- 21/02/2025