Posts

Showing posts from March 23, 2025

अधिवक्ता संघ शहपुरा के अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्वाचित हुए अधिवक्ता दयाराम साहू

Image
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत संघ के कई जिम्मेदार पदों का भी निर्वाचन सम्पन्न हुआ शहपुरा:- अधिवक्ता संघ शहपुरा के विद्वान अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर नवीन कार्यकारणी का निर्वाचन किया,निर्वाचन अधिकारी के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता आर के पाठक एवम सहायक निर्वाचन अधिकारी एन एल गुप्ता के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुआ जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता दयाराम साहू अध्यक्ष पद पर लगातार तीसरी बार विजयी हुए। वहीं संघ के जिम्मेदार पदों पर उपाध्यक्ष अधिवक्ता अमित गुप्ता,सचिव अधिवक्ता राजेश पाल, सह सचिव जागेश्वर पङवार, कोषाध्यक्ष अतुल गुप्ता,अंकेक्षक एवन गौलिया,पुस्तकालय प्रमुख अभिषेक सोनी निर्वाचित हुए। आपको बता दें अधिवक्ता संघ के नियमानुसार प्रत्येक दो वर्ष में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। श्री दयाराम साहू चौथी बार शहपुरा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। अधिवक्ता संघ के साथियों सहित इष्ट मित्रों,क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किए। Date:- 23/03/2025