Posts

Showing posts from December 13, 2022

भारतीय किसान संघ के संज्ञान से ग्राम बरगांव का खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदला

Image
शहपुरा:- भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है जिससे कृषकों को खाद,बीज एवं सरकारी योजना का पूरा लाभ मिल सके इसी के साथ बिजली की समस्या को लेकर भी किसान संघ सजक है और जहाँ कहीं भी बिजली की समस्या होती है वहाँ बिजली की समस्या का निराकरण करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है । इसी क्रम में आज भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू को ग्राम बरगांव के किसानों से जानकारी मिली की बरगांव में ट्रांसफार्मर खराब हो गई है जिससे किसानों को फसल सिंचाई करने में दिक्कत आ रही है वैसे ही जिलाध्यक्ष ने तत्काल विद्युत विभाग के जेई धर्मेंद्र से बात किया तब विद्युत विभाग ने ग्राम बरगांव के खराब ट्रांसफार्मर को तुरंत बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है । इस कार्य से किसान बंधुओ में खुशी के लहर है कि भारतीय किसान संघ किसानों के लिए सजग पहरी के तरह कार्य कर रही है ।    दिनांक:- 13/12/2022