Posts

Showing posts from February 11, 2023

धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के पौधारोपण महाअभियान का 38 वाँ रविवार सम्पन्न, म.प्र.पटवारी संघ तहसील शहपुरा के अध्यक्ष ने समिति के साथ किया पौधारोपण

Image
डिंडौरी- यदि लगन हो,कुछ करने का जुनून हो तो गर्मियों के दिनों में भी पौधारोपण किया जा सकता है और उनको जीवित रखा जा सकता है। धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) विगत 8 माह से भी अधिक समय से हर रविवार पौधारोपण कर रही है और उनका संरक्षण भी कर रही है।  पूर्व के रविवार में लगाये अधिकतर पौधे जीवित है और पौधों में नए नए पत्ते निकलने लगे है। डीएसएस मध्यप्रदेश के पास कुछ विशेष तरकीब है जिनके सहारे पौधों को आसानी से लगाया और बचाया जा सकता है। गर्मियों के दिन आने लगे है,हम सभी रास्ते में पेड़ पौधे के नीचे आराम करते है,गर्मी के दिनों में एक पेड़ की कितनी वेल्यू है इसकी कीमत पैसों से नहीं किया सकता। पौधे लगाना जीवन का बहुमूल्य काम है,इससे फायदे ही फायदे है। पौधे लगाने के अनेक फायदे है,जैसे की पौधों से हमें छाया मिलता है,स्वच्छ हवा मिलता है,स्वादिष्ट और ऊर्जायुक्त फल मिलता है,मनमोहक सुंदर सुंदर फूल मिलता है जो अनेकों के जीवन को खुशनुमा बना देता है, इसके अलावा लकड़ी,खाद के लिए पत्ते सहित अनेक प्रकार के ओषधियां भी पौधे हमें देते है। आज का पौधारोपण महाअभियान के...