Posts

Showing posts from November 12, 2022

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में डीएसएस के पौधारोपण महाअभियान का 25 वां रविवार सम्पन्न

Image
शहपुरा:- धारा सरस्वति शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति लगातार जिला डिण्डोरी के विभिन्न स्थानों में पौधारोपण का कार्य महाअभियान के रूप में कर रही है इस पुनीत कार्य में जिला के कई संगठन जुड़कर अपनी सहभागिता दे रहे है । पौधारोपण महाअभियान के 25 वाँ रविवार में भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी के अगुवाई में आम का पौधारोपण किया साथ ही लगे पौधे का संरक्षण करते हुए पानी दिया । पौधारोपण महाअभियान का 25 वाँ रविवार विडिओ देखे पौधारोपण एक पुनीत कार्य है और समाज को इस दिशा में कार्य करना होगा तभी आने वाली पीढ़ी खुशहाल रहेगी इसी संदेश के साथ सभी लोंगो से निवेदन है कि कम से कम एक पौधा जरूर रोपण कर संरक्षण करे । इस महाअभियान में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, डीएसएस मध्यप्रदेश सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, आध्यात्मिक प्रणेता सोहन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे है । दिनांक:- 13/11/2022

भारतीय किसान संघ डिण्डोरी ने पटवारियों के हड़ताल को दिया समर्थन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर कार्यवाही का दिया आश्वासन

Image
डिंडौरी:-   डिंडोरी जिला के पटवारी संघ शहपुरा एसडीएम को हटाने की अपनी एक ही मांग पर आज 09 दिनों से हड़ताल पर है।  पटवारियों का आंदोलन धीरे धीरे उग्र होने लगा है और इसमें अनेक संगठन के लोग शामिल होकर समर्थन देने लगे हैं। आज पटवारियों के हड़ताल में भारतीय किसान संघ डिण्डोरी के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू उपस्थित होकर पटवारियों के मांग का समर्थन करते हुए,समर्थन पत्र दिया साथ ही किसान संघ के जिलामंत्री अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने कहा कि पटवारियों के हड़ताल से किसान परेशान हैं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जैसे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रभावित हो रही है जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। वही दूसरी ओर तहसील ,अनुभाग न्यायालय में लंबित नामांतरण, बटवारा एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों के कारण लगातार किसान परेशान हो रहे हैं। किसान संघ के जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री इस विषय को संज्ञान लेकर समस्या का तत्काल समाधान करें,साथ ही किसान संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों को आंदोलन की जानकारी से अवगत कराने और उच्च स्तर पर हस्तक्षेप क...