टीम डीएसएस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पौधारोपण महाअभियान का 21 वाँ रविवार सम्पन्न
डिंडौरी- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस) के 25 वर्ष पूर्ण होने पर टीम पौधारोपण महाभियान को एक मुहिम के रूप में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर क्षेत्र में पौधारोपण का महाअभियान चला रही है । ज्ञात हो कि समिति विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क कार्य कर रही है और लोगों का हर सम्भव मदद करने की कोशिश कर रही है, समिति ने आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई सरकारी सहायता नही ली है, टीम में कार्य करने बाले सदस्य सदभावना से कार्य करते है । समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर समिति इस रजत ज्यांति को पौधारोपण महाअभियान के रूप में मना रही है और हर रविवार को पौधारोपण कर रही है साथ ही बीच-बीच में विशेष दिन, पुण्य कार्य में भी पौधारोपण का कार्य करती है आज टीम डीएसएस का 21वां रविवार है। पौधारोपण महाअभियान का 21 वाँ रविवार देखे विडिओ समिति सभी से अपील करती है कि सभी पौधो के महत्व को समझे,पौधे लगाए उनका संरक्षण करें और अनावश्यक रूप से पौधों को किसी प्रकार की क्षति न पहुचाये। पौधे जीवन को अनेक प्रकार से लाभ ...