ज्ञान मंथन लाइब्रेरी को पुस्तक दान करें
डिंडौरी/शहपुरा :- विगत दिनों बुध्द पूर्णिमा के पावन दिन में तहसील परिसर शहपुरा जिला डिंडोरी में परम् सम्माननीय श्रीमती काजल जावला (आईएएस) के मार्गदर्शन में ज्ञान मंथन लाइब्रेरी की शुरुआत पवित्र भावना के तहत की गई है,लाइब्रेरी जन सहभागिता से संचालित हो रही है। लाइब्रेरी को कुछ दानदाताओं ने पुस्तकें,फर्नीचर,पंखे,पुस्तक रखने की अलमारी,लाइट का सामान इत्यादि दान दिये हैं,जिससे लाइब्रेरी में पढ़ने और बैठने की सामान्य सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। अलग अलग विषयों की कुछ किताबें उपलब्ध हो चुकी जिसको पढ़ने महिला पुरुष बच्चे लगातार आने लगे हैं। लाइब्रेरी में सभी वर्ग के महिला पुरुष ,युवा,वृद्धजन,विद्यार्थी, प्रतियोगी पढ़ने के लिए,देखने के लिए,लगातार आ रहे हैं। चुकी लाइब्रेरी जनसहभागिता से संचालित हो रही है इसलिए लाइब्रेरी में सम्पूर्ण सुविधा नहीं है। लाइब्रेरी क्षेत्र के बौद्धिक विकास के लिए अनेक अनोखे कार्य करेगी, इसी के तहत पहली कड़ी में विगत दिनों लाइब्रेरी में आईएएस की तैयारी के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक बच्चे कलेक्टर बनने ...