ज्ञान मंथन लाइब्रेरी को पुस्तक दान करें
डिंडौरी/शहपुरा:- विगत दिनों बुध्द पूर्णिमा के पावन दिन में तहसील परिसर शहपुरा जिला डिंडोरी में परम् सम्माननीय श्रीमती काजल जावला (आईएएस) के मार्गदर्शन में ज्ञान मंथन लाइब्रेरी की शुरुआत पवित्र भावना के तहत की गई है,लाइब्रेरी जन सहभागिता से संचालित हो रही है। लाइब्रेरी को कुछ दानदाताओं ने पुस्तकें,फर्नीचर,पंखे,पुस्तक रखने की अलमारी,लाइट का सामान इत्यादि दान दिये हैं,जिससे लाइब्रेरी में पढ़ने और बैठने की सामान्य सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। अलग अलग विषयों की कुछ किताबें उपलब्ध हो चुकी जिसको पढ़ने महिला पुरुष बच्चे लगातार आने लगे हैं।
लाइब्रेरी में सभी वर्ग के महिला पुरुष ,युवा,वृद्धजन,विद्यार्थी, प्रतियोगी पढ़ने के लिए,देखने के लिए,लगातार आ रहे हैं। चुकी लाइब्रेरी जनसहभागिता से संचालित हो रही है इसलिए लाइब्रेरी में सम्पूर्ण सुविधा नहीं है।
लाइब्रेरी क्षेत्र के बौद्धिक विकास के लिए अनेक अनोखे कार्य करेगी, इसी के तहत पहली कड़ी में विगत दिनों लाइब्रेरी में आईएएस की तैयारी के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के अनेक बच्चे कलेक्टर बनने के गुर आईएएस टॉपर काजल जावला मेम से सीखें है,जो प्रतिभागी लाइब्रेरी से जुड़कर सीख रहे हैं,निश्चित ही उनको लाभ होगा,उनका जीवन अनमोल बनेगा।
लाइब्रेरी को और किताबों की जरूरत है जिन सम्माननीय जनों के पास किसी भी प्रकार की किताबें जैसे कि-प्रतियोगिता परीक्षा IAS, Psc,Ssc,Bank, Railway etc,आध्यत्मिक किताबें,इंजीनियरिंग की किताबें,डॉक्टर नर्स इत्यादि बनने की किताबें,चार्टर एकाउंटेंट,सेना में भर्ती की किताबें, कम्प्यूटर की किताबें, सिलाई बुनाई की किताबें,वैज्ञानिक,रॉकेट साइंस,नोबेल, लाइफ मैनेजमेंट की किताबें इत्यादि जो भी किताबें हो लाइब्रेरी को किताबों की जरूरत है, जो दानदाता लाइब्रेरी को किताबें दान करना चाहते वे लाइब्रेरी को सहयोग करें,लाइब्रेरी आपके अमूल्य सहयोग में दिए किताबों को सुरक्षित रखेगी।
आशा है आप भी लाइब्रेरी में अपनी सहभागिता दिखाएंगे जिससे लाइब्रेरी,दुनिया की अनोखी लाइब्रेरी बन सके और यहाँ पढ़ने वाले,आने वाले व्यक्ति उच्च पदों में पहुँचने के साथ साथ बेहतरीन इंसान भी बन सके।
लाइब्रेरी को पुस्तक दान करने के लिए संपर्क करें।
सोहन साहू
लाइब्रेरी प्रबंधक
Mob-9407018936
श्री निर्मल साहू
अधिवक्ता,लाइब्रेरी सदस्य
Mob- 88393 23853
Comments