यंग अचीवर्स के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में डिंडोरी जिले का प्रतिनिधित्व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने किया
डिंडौरी :- युवा दिवस 12 जनवरी के अवसर पर युवा अचीवर्स संवाद कार्यक्रम भोपाल सीएम हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसमें सीहोर जिला से विश्व प्रसिद्ध मेघा परमार एवं इंदौर से चाय सुट्टाबार के संचालक अनुभव दुबे, शिवपुरी जिला से अवंतिका आरओ वाटर संचालक कुंवर धर्मेंद्र ठाकुर ने भाग लिया और कई युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं जन अभियान के माध्यम से कई ग्रामों में पौधारोपण कर अपनी अलग पहचान स्थापित किए है इसी प्रकार सभी जिलों से अन्य कई क्षेत्रों में अपना उम्दा प्रदर्शन करने वाले युवा अचीवर्स ने भाग लिया और आगामी सरकार की योजनाओं में कृषि,उद्योग एवं जन हितेषी योजनाओं के लिए अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए । इस संवाद कार्यक्रम में डिंडोरी जिला के म.प्र.जन अभियान परिषद शहपुरा से मेंटर व जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने भी जैविक कृषि करने व हजारों कृषको को जैविक कृषि करने का प्रशिक्षण दे चुके है तथा लगातार प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे है । वर्ष 2016 से जैविक कृषि पर स्वयं अपने खेत में जैविक खेती का कार्य कर रहे हैं ...