Posts

Showing posts from June 22, 2022

आज से 3 दिवसीय निःशुल्क योग और ध्यान शिविर की शुरुआत

 *आज से 3 दिवसीय निःशुल्क योग और ध्यान शिविर की शुरुआत* शहपुरा :-  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में लिए संकल्प अनुसार डीएसएस एमपी और भारतीय किसान संघ ने आज से 3 दिवसीय योग और ध्यान शिविर की शुरुआत सुबह 6 से 7 बजे  किया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को योग प्रशिक्षक ब्रजबिहारी साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय जीवाश्म उद्यान घुँघवा जिला डिंडोरी में सामूहिक योग करवाया गया जिसमें जिला के योग प्रशिक्षक,सहायक योग प्रशिक्षक,अधिकारी,कर्मचारी,सहित भारी संख्या में ग्रामवासी और बच्चे उपस्थित रहे। योग शिक्षक ब्रजबिहारी साहू के द्वारा योग दिवस पर नियमित योग करने एवं ऑनलाइन योग सीखने का संकल्प कराया गया।          इसी कड़ी में कल लिए संकल्प अनुसार *निःशुल्क 3 दिवसीय योग शिविर माँ शारदा टेकरी शहपुरा* में रखा गया था। आज निःशुल्क योग शिविर की शुरूआत कर दी गई है जिसमें योग प्रशिक्षक ब्रजबिहारी साहू,भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री एवं धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल साहू,पटवारी सोहन साहू,ग्रामवासी अनिल साहू,आनंद तिवारी सहित क्षेत्रवासी ...