शहपुरा:- आदिगुरू शंकराचार्य की विशाल 108 फिट ऊची प्रतिमा की स्थापना 22 जनवरी को ओंमकारेश्वर में की जा रही हैं , इस पूनीत कार्य में अपनी सहभागीता दर्ज करने एवं सहयोग करने के लिए डिंडोरी,शहपुरा, मेह्दावानी के लोगों ने मिलकर टीम गठित कर आज शहपुरा से सुबह 10 बजे मंडला होते ओंमकारेश्वर के लिए रवाना हुए जिसमें जन-अभियान परिषद् शहपुरा वि.ख. प्रभारी नेमलाल धुर्वे, ज.अ.प. मेह्दावानी प्रभारी भानू प्रताप , बिहारी लाल साहू (जैविक खेती), निर्मल साहू (एड.), पीताम्बर साहू, गोपाल रैदास, रवि बनवासी, नर्मदा बनवासी, दिलीप, बिहारी सिंह, पूरन लाल साहू आदि लोग भूमिपूजन के लिए जा रहे है ।