संत रविदास जयंती के अवसर पर पौधारोपण महाअभियान का 37वाँ रविवार सम्पन्न, पौधारोपण में शामिल हुए बीजेपी ओबीसी मोर्चा और भारतीय किसान संघ
डिंडोरी:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस मध्यप्रदेश) पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण महाअभियान चला कर पौधारोपण और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता का काम कर रही है। आज मौसम प्रतिकूल हो गया है जिससे समय पर पानी नहीं गिर रहा है,अनेक बीमारियां हो रही है,लोंगो में तनाव की स्थिति लगातार बढ़ रही है। एवं पर्यावरण असंतुलित हो गया है इस समय पर्यावरण को संतुलित करने के लिए पौधारोपण करने की नितांत आवश्यकता है । पौधारोपण महाअभियान के इस 37 वाँ रविवार में किसान नेता भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, संयोजक सोहन साहू, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय साहू, संम्रध्दी ओनलाईन के संचालक राकेश साहू, इंजीनियर देवेंद्र साहू सहित डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू उपस्थित रहे है । दिनांक:- 05/02/2023