"पौधारोपण महाअभियान " पवित्र सोलह-सोमवार की भांति सोलहवां-रविवार पौधारोपण समपन्न
डिंडौरी:- सामाजिक दिशा में काम करने वाली क्रांतिकारी संस्था धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (DSS MP) लगातार पौधारोपण का कार्य कर रही है। समिति ने आज लगातार सोलहवां रविवार पौधारोपण किया साथ ही पूर्व से रोपित पौधों का संरक्षण किया। समिति ने आज भारतीय किसान संघ के साथ मिलकर तहसील शहपुरा के समीप ग्राम करौंदी में हाईस्कूल के पास पौधारोपण एवं संरक्षण किया। समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार ने सभी सम्माननीय लोंगो से पौधारोपण करने और संरक्षण करने की अपील किया,जिससे विश्व स्तर की समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर भी किया जा सके। वही भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष एवं जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू ने सभी को जैविक कृषि अपनाने को कहा जिससे पर्यावरण में संतुलन बना रहे। आध्यात्मिक क्रांति के प्रणेता सोहन जी ने पौधे लगाने को पवित्र काम बताया और बताया कि पौधारोपण आत्मीय कार्य है,पवित्र कार्य करने से आत्मीय आनंद मिलता है,इससे हमारी आत्मा को खुराक मिलती है,आत्मा को ख़ुराक...