धान उपार्जन केंद्रों में किसानों को हो रही परेशानी,धान खरीदी में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर,किया गया निरीक्षण
भारतीय किसान संघ ने मेंहदवानी केंद्र में उचित रखरखाव और किसानों के सहयोगपूर्ण व्यवस्था पाया*। मेंहदवानी: धान खरीदी केंद्र मेहदवानी में भारतीय किसान संघ द्वारा धान खरीदी का निरीक्षण शुक्रवार को किया गया जिसमें धान की तोल 40.800 किलो ग्राम किसानों से प्रति बोरी लिया जा रहा है। वर्तमान तक 1600 क्विंटल धान की खरीदी मेहंदवानी केंद्र में हो चुकी है और रेडी टू ट्रांसपोर्ट भी हो चुका है। परिवहन के लिए आज मौके पर एक गाड़ी भी लगा हुआ था और एक गाड़ी आने वाला की जानकारी स्थानीय प्रशासन के द्वारा दी गई। किसानों ने स्थानीय कर्मचारियों के द्वारा उचित सहयोग न करने और परेशान करने की बात कही वहीं खरीदी केंद्र मेंहदवानी के अधिकारियों ने कहा की क्षेत्र के किसान अभी तक संतुष्ट हैं, किसान नेता जगदीश प्रसाद साहू तहसील उपाध्यक्ष, सदस्य बलराम साहू, तहसील कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य चिरौंजी लाल,खूबचंद साहू और भारतीय किसान संघ के अनेक किसान बंधु मौजूद रहे।