Posts

Showing posts from August 18, 2023

मिशन "शुभ-जीवन" के तहत बालक अभिनंदन ने अपने प्रथम जन्म दिवस पर किया पौधारोपण

Image
शहपुरा:- धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस एमपी) जलवायु परिवर्तन में पौधे की जरूरत को ध्यान में रखकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में समय-समय पर पौधारोपण करने का कार्य कर रही है। पौधे लगाने से जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन बना रहता है वहीं दूसरी ओर पौधे लगाकर हम, अपने अप्रत्यक्ष कर्ज को कुछ स्तर पर कम करते है।  वर्तमान समय में हम पौधों का अनेक प्रकार से उपयोग करते है जैसे कि प्राण-वायु ऑक्सीजन,लकड़ियों से बने सामान,अनोखी अग्नि इत्यादि हम प्रकृति के कर्जदार हो गए।   वहीं दूसरी ओर प्राणघातक काँरवनडाई ऑक्साइड हम सांस लेने से छोड़ते है साथ ही आवागमन और परिवहन के लिए बाइक,स्कूटी,कार,बस,ट्रेन, हवाई जहाज इत्यादि साधन का उपयोग करते है,इन सबसे निकलने वाला धुँआ भी हमारे खाते में जाता है,जब उपयोग करेंगे हम तो उसके जिम्मेदार तो हम ही होंगे। इन ज़हरीली धुँआ से कितने जीवों को घातक बीमारी होती है कितने जीवन नष्ट हो जाते है उसके जिम्मेदार भी हम ही है । प्रकृति का हिसाब-किताब लाजवाब है प्रकृति समय पर सब हिसाब बराबर कर देती है। इस प्रकार हम अनेक प्रकार से प्रकृति के कर्जदार है...