शासकीय स्नातक महाविद्यालय में जैविक खेती का प्रशिक्षण दे रहे जैविक कृषि विशेषज्ञ,हर साल खेतों में डाल रहे करोड़ों का जहर,फसलों के साथ मिट्टी भी हो रही जहरीली
शहपुरा/डिंडोरी:- मध्य प्रदेश के शासन के पत्र के अनुसार महाविद्यालय में 50 विद्यार्थियों का स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के अंतर्गत नर्मदांचल जैविक कृषि फॉर्म से जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू के द्वारा जैविक खेती पर प्रशिक्षण कार्य शाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 50 विद्यार्थियों को प्रशिक्षित कर उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इसके लिए रोज 2:30 घंटे की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एस बी उरैती के मार्गदर्शन में किया जा रहा है | आज बिहारी लाल साहू ने फसलों में कीट नियंत्रण के लिए अग्निअस्त्र, ब्रम्हास्त्र एवं नीमास्त्र के बनाने व उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी, इन जैविक कीटनाशक के उपयोग से फसल को किसी प्रकार से नुकसानी नही होती है बल्कि खेत की उर्वरा शक्ति की बढोत्तरी होती है । इस कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य अजय भूषण की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई, एस बी उरैती,डॉ ओमप्रकाश पटेल,राकेश साहू, राजदीप यादव,छात्र-छात्राओं प्...