भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष कमल आंजना ने सरकार को कहा किसानों से वादा किया था तो वादा निभाएं सरकार, चुनावी वादों के चंगुल में फँसा मासूम किसान, न तो 3100 रूपय धान न ही 2700 रूपय गेहूँ का मिला समर्थन मूल्य
डिण्डोरी:- भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने सरकार पर वादा पूरा न करने पर नाराजगी व्यक्त की है । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने संकल्प पत्र में गेहूं पर 2700 रु एवं धान पर 3100 रु देने का वादा किया था जिसे उन्होंने मोदी की गारंटी के नाम से प्रचारित किया था इसी गारंटी के आधार पर किसानों ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई थी। किन्तु मध्यप्रदेश की सरकार पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बाद भी अपने संकल्प पत्र के अनुसार किसानों को धान,गेहूँ का समर्थन मूल्य नही दे रही है। सरकार को जगाने व उसके संकल्प पत्र को याद दिलाने के लिए संघ ने 5 मार्च 2024 को पूरे मध्यप्रदेश के 55 जिलों में एक साथ ज्ञापन दिया था, इसी क्रम में आदिवासी बाहुल्य जिला डिण्डोरी में भी संघ के जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में किसानों ने रैली करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर समर्थन मूल्य की मांग की है । विडिओ देखने के लिए लिंक पर क्लिक क...