जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल ने औषधी पौधों का निरिक्षण कर दिए आवश्यक जानकारी
शहपुरा:- शासकीय स्नातक महाविद्यालय के नजदीक टिकरीया रोड़ में पूजा साहू के खेत में औषधी पौधों का रोपण किया गया जिसमें शतावर, अश्वगंधा एवं आवला है । पूजा साहू ने बताया कि एक माह पूर्व खेत की जुताई करवा कर अश्वगंधा की बुबाई करवाई है साथ ही खेत की मेंढ में शतावर व आवला के पौधा लगवाई है । आज औषधी पौधों को भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व डीएसएस के जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल ने देखा और पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आवश्यक जानकारी दिए जिसमें पौधे लगाने से पहले दो वाई दो लंबाई के गड्ढे करके कीटनाशक जैविक दवाई एवं काली मिट्टी डालकर पौधे लगाने से पौधों में वृध्दि अच्छी होती है । औषधी पौधो को देखने के बाद जैविक खेती करने कि सलाह दिया । इस बीच डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू सहित कृषक उपस्थित रहे है । दिनांक:- 10/12/2022