वृक्षारोपण जीवन के लिए वरदान है,डीएसएस मध्यप्रदेश ने 44वाँ रविवार किया वृक्षारोपण
डिण्डोरी:- पेड़ पौधों की महिमा किसी से छुपा नहीं है आज हम स्वस्थ है,आज हमारे अंदर ताजगी है तो उसका कारण है पौधे। पौधे हमारे प्राण के आधार है इसलिए पौधों को बचाना और उनको लगाना हमारे कर्तव्य का हिस्सा होना चाहिए। डीएसएस मध्यप्रदेश लगातार पौधारोपित करने का कार्य कर रही है और पौधों को बचाने, पौधों को रोपण करने का संदेश जन जन तक पहुँचा रही है। धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस मध्यप्रदेश) के द्वारा रविवार को लगातार 44वाँ सप्ताह फलदार पौधा अमरूद(बिही) का पौधारोपण किया गया।पौधारोपित करते समय समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार, जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू,भारती बगड़िया,शुशीला बगड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित होकर फलदार पौधरोपण किये। दिनांक:-26.03.2023