Posts

Showing posts from January 22, 2024

आयोध्या में विराजित भगवान श्रीराम के इस पल को विशेष बनाने के लिए विभिन्न संगठन एक साथ मिलकर किए पौधारोपण,डीएसएस के पहल पर 22 पौधे 22 प्रजाति 22 तारिख को सम्पन्न

Image
शहपुरा:- आयोध्या में भगवान श्रीराम के बाल नूतन स्वरूप के स्थापना दिवस को विशेष बनाने के लिए जिला डिण्डोरी के विभिन्न संगठनों ने एक साथ मिलकर ग्राम करौंदी संजय निकुंज के समीप पौधारोपण किए। ज्ञात हो कि डीएसएस मध्यप्रदेश पौधारोपण महाअभियान चलाकर क्षेत्र में विभिन्न अवसरों में पौधारोपण कर रही है । इस अवसर को विशेष बनाने के लिए टीम डीएसएस ने जिला डिण्डोरी के भारतीय किसान संघ, भारती जनता पार्टी,विधिक सेवा समिति शहपुरा, आजाद अध्यापक संघ, मध्यप्रदेश जागरूक पटवारी  संघ, योग समिति, शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर "जय जय श्रीराम " के नारे लगाकर हर्षोल्लास के साथ 22 प्रजाति के पौधों का रोपण किए है और इस स्थल  को "श्रीराम बाटिका" का नाम रखा गया है । यहाँ पर क्लिक करके विडियो देखे क्यों खास है श्रीराम बाटिका:-  ग्राम करौंदी संजय निकुंज व माँ शारदा गौशाला के समीप एक स्थल में जिला डिण्डोरी के विभिन्न संगठन के प्रमुखों ने पौधारोपण किया है जिसमें 22 प्रजाति के 22 पौधे 22 लोगों व 22 तारीख को भगवान श्रीराम के जय घोष के साथ रोपित किया ग...